Sunday, February 22, 2026

मोदी की गारंटी पूरी करने निकाली गई रैली

Must Read

मोदी की गारंटी पूरी करने निकाली गई रैली

कोरबा। प्रदेश के कर्मचारी एवं पेंशनरों को केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता देने तथा एरियर्स की राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने, सातवें वेतनमान के एरियर्स की बकाया अंतिम किस्त देने, पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमितीकरण करने और अन्य मुद्दे को लेकर छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के नेतृत्व में 23 फरवरी को मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण कराने कटघोरा मुख्यालय में तहसीलदार कटघोरा को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी का अमल कराने तथा मांग पूर्ण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के खंड संयोजक विनय सोनवानी , डॉ कमल कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि मोदी की गारंटी का अमल करने बजट में प्रावधान नहीं होने पर समस्त कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त किया है।कर्मचारियों से किए गए वादों को याद दिलाने मुख्यमंत्री के नाम कटघोरा मुख्यालय में ज्ञापन दिया गया ।संघ के संरक्षक जे पी उपाध्याय, विभूति सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेंद्र काठले संभागीय अध्यक्ष, अभिमन्यु टेकाम, संतोष कुमार थवाईत ब्लॉक अध्यक्ष सर्व शिक्षक संघ, डॉक्टर रामचरण साहू, श्यामलाल राठौर, संतोष कुमार यादव, अरविंद पाटले,आर.एल.थिरी, विद्याधर पांडे, दिनेश सिंह कंवर , संजय यादव, मनोज नापित , जेपी बंजारे, विष्णु पांडे, नागेंद्र डिक्सेना, आदि उपस्थित रहे ।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This