मोहिनी एकादशी 19 को, व्रती भगवान विष्णु की करेंगे पूजा

Must Read

मोहिनी एकादशी 19 को, व्रती भगवान विष्णु की करेंगे पूजा

कोरबा। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार मोहिनी एकादशी का व्रत सभी एकादशी में श्रेष्ठ माना गया है। इस बार मोहिनी एकादशी 19 मई को मनाई जाएगी। यह व्रत वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। भगवान विष्णु ने धर्म की रक्षा के लिए अनेक अवतार लिए हैं। विभिन्न रूप धारण कर संसार का कल्याण भी करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन जो व्यक्ति व्रत करता है, उसे मोह- माया से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही मानसिक शांति और जीवन में सफलता मिलती है। पंडितों के अनुसार मोहिनी एकादशी का व्रत करने वाले लोगों के सभी पापों का अंत हो जाता है। एकादशी का व्रत करने से एक हजार गौ दान, यज्ञ और तीर्थ यात्रा का फल मिलता है। इस व्रत का पालन अमोघ फलदायी व मोक्षदायी माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मोहिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है, जो भी व्यक्ति व्रत को पूरे विधि- विधान से करता है। उसका जीवन कल्य ाणमय और सुखी हो जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन ही भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार धारण किया था। इसलिए इस एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है।
बाक्स
यह है पूजा का विधान
पंडितों के अनुसार पीले चंदन का तिलक लगाएं मोहिनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद घर और पूजाघर की साफ-सफाई करने के बाद भगवान विष्णु के प्रतिमा को स्थापित कर उनका अभिषेक करें। उन्हें पीले वस्त्र पहनाकर पीले चंदन का तिलक लगाएं। श्रद्धा और भक्ति के साथ एकादशी व्रत का संकल्प लें। साथ ही ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। पाठ समाप्त होने के बाद श्रीहरि को पंचामृत और तुलसी के पत्ते अर्पित करने चाहिए। इसके बाद आरती कर पूजा का समापन कर सकते हैं।

Loading

Latest News

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा...

More Articles Like This