Sunday, February 22, 2026

मौसम खुलते ही बढ़ी उमस, खेती के लिए अनुकूल समय

Must Read

मौसम खुलते ही बढ़ी उमस, खेती के लिए अनुकूल समय

कोरबा। सावन माह में लगातार हो रही बारिश व बादल वाला मौसम से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई थी। हर वर्ग को मौसम खुलने का इंतजार था। पिछले तीन चार दिनों से मौसम खुला तो गर्मी और उमस ने हर वर्ग की बेचैनी बढ़ा दी है। लोग इस चिपचिपी गर्मी से हलाकान है। पंखा व कूलर के बिना राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि यह किसानों के लिए अनुकूल समय साबित हो रहा है। सप्ताहभर से अंचल में रिमझिम व हल्की बारिश का सिलसिला जारी था। बादल वाला मौसम बना हुआ था। इससे जनजीवन प्रभावित था। सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। लोगों को मौसम खुलने का इंतजार था। पिछले तीन चार दिनों से मौसम खुला तो राहत मिली, लेकिन मौसम में आए बदलाव ने हर वर्ग की बेचैनी बढ़ा दी है। गर्मी और भारी उमस का आलम बना रहा, इससे लोग बेचैन होते रहे। हालांकि मौसम खुलने के बाद खेती किसानी के कारण जोर पकड़ लिया है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This