Wednesday, February 18, 2026

मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, लोगों को उमस भरी गर्मी से नहीं मिल रही राहत

Must Read

मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, लोगों को उमस भरी गर्मी से नहीं मिल रही राहत

कोरबा। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम बार-बार बदल रहा है। दिन भर धूप, बदली और बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। इसका लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान लगाया है।रविवार को सुबह कुछ समय के लिए धूप निकली। इसके बाद बदली छा गई। इस दौरान उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हुए। सोमवार को भी धूप निकली रही। लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा, कूलर और एसी की ठंडी हवाओं का सहारा लिया। रविवार शाम लगभग चार बजे के बाद मौसम ने करवट ली और हल्की ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। देर शाम तक रुक-रुक कर झमाझम बारिश होती रही। लोग जहां-तहां रूक गए। बारिश थमने के बाद गंतव्य के लिए आगे बढ़े। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने जरूरी कार्य होने पर छाते और रैनकोट का सहारा लिया। बरसते बादल के बीच आवाजाही की। बारिश से शाम को मौसम थोड़ी ठंडक हुई और उसम भरी गर्मी से राहत मिली। विभाग ने अधिकतम तापमान 32 और न्यनूतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This