यातायात नियमों की सीख देने वाला परिवहन विभाग खुद कर रहा नियमों का उल्लंघन
कोरबा। दूसरों को यातायात नियमों की सीख देने वाला परिवहन विभाग खुद उल्लंघन कर रहा है। दफ्तर के सामने मेनरोड पर गाडिय़ां खड़ी कर फिटनेस जांच कर रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से तहसील दफ्तर की ओर जाने वाले मार्ग पर जिला परिवहन विभाग का दफ्तर है। दफ्तर में रोजाना फिटनेस जांच के लिए बहुत अधिक संख्या में गाडिय़ां पहुंचती है। विभाग के अधिकारी फिटनेस जांच के लिए इन गाडिय़ों को मेनरोड पर खड़ी करा देते हैं। शाम 5 बजे के बाद फिटनेस की जांच शुरू करते हैं। तब तक गाडिय़ां सडक़ पर खड़ी रहती है। तहसील कार्यालय के पास से किशोर न्याया बोर्ड के दफ्तर तक गाडिय़ों की लंबी कतार लग जाती है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस समस्या को लेकर कई बार जिला परिवहन अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। मगर समाधान नहीं हुआ है। भारी गाडिय़ों के सडक़ पर खड़ी होने से चारपहिया, तीन पहिया और दोपहिया गाडिय़ों को आने जाने में परेशानी होती है। परिवहन के कार्यालय के बाजू में दो निजी स्कूल और सरकारी दफ्तर है। मार्ग पर दिनभर गाडिय़ों का आना जाना लगा रहता है। इसके बाद भी परिवहन अधिकारी समस्या को सुनने के लिए गंभीर नहीं हैं।
![]()

