Friday, February 6, 2026

यात्रियों की शिकायत रेल मदद ऐप में हो रही दर्ज, तत्काल हो रहा निराकरण

Must Read

यात्रियों की शिकायत रेल मदद ऐप में हो रही दर्ज, तत्काल हो रहा निराकरण

कोरबा। रेल यात्रा के दौरान यात्रियों की शिकायत और समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए ‘रेल मदद ऐप’ शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य यात्रा को सहज और सुविधाजनक बनाना है।रेल मदद ऐप यात्रियों की शिकायतों को दर्ज कर इसके निवारण की स्थिति के बारे में लगातार जानकारी भी मुहैया कराता है। यात्री को इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन के बाद एसएमएस के जरिए शिकायत संख्या उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही समस्या को दूर करने के लिए रेलवे द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी भी एसएमएस से दी जाती है। पूर्व में रेलवे ने जितने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए थे, उन सभी को ‘रेल मदद’ ऐप में समाहित कर दिया गया है। हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी कॉल करने पर ‘रेल मदद’ ऐप द्वारा यात्रियों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इस एप्लीकेशन की मुख्य विशेषता ये भी है कि रेल मदद ऐप में फोटोग्राफ भेजने की सुविधा है, ताकि शिकायत की वास्तविक स्थिति का आकलन जल्द हो सके।रेल मदद ऐप शिकायतों की जानकारी को दर्ज कर शिकायत संख्या जारी करता है। ऐप में रजिस्टर शिकायत की जानकारी डिवीजन के फील्ड ऑफिसर्स को दी जाती है। शिकायत के समाधान के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी एसएमएस के माध्यम से शिकायतकर्ता को पहुंचाई जाती है। रेल मदद ऐप विभिन्न सुरक्षा और सहायता सेवाओं (जैसे- सुरक्षा, बाल सहायता सेवा आदि) के नंबर बताता है।

Loading

Latest News

न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग के 3 अधिकारी गिरफ्तार,सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ से जुड़ा है मामला

कोरबा। सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ करने के मामले में राजस्व विभाग के 3 अधिकारी जेल भेजे गए हैं। भूषण...

More Articles Like This