Saturday, February 28, 2026

युवक की मिली लाश, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Must Read

युवक की मिली लाश, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कोरबा। बिलासपुर-कोरबा मार्ग के सिल्ली मोड़ पर शुक्रवार सुबह युवक की लाश मिली। जिसकी मौत संदिग्ध है। हत्या का संदेह जाहिर करते हुए ग्रामीणों ने दो रास्तों पर चक्का जाम कर दिया है। जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निरधि निवासी विनय कश्यप पिता चंद्रकुमार कश्यप उम्र 28 वर्ष बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित हाईस्कूल चौक के पास ए व्ही नाम से मोबाइल दुकान का संचालन करता था। वह जो रोज अपने घर से दुकान आना-जाना करता था। गुरुवार रात 9:15 में वह मोबाइल दुकान को बंद कर घर जाने अपने बाइक क्र. सीजी 10 जेड 9226 में निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा और न ही मोबाइल रिसीव कर रहा था। परिजन चिंतित होकर विनय को ढूंढने निकले और पूरी रात परिजन खोजबीन करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शुक्रवार सुबह सडक़ से गुजर रहे राहगीरों ने सिल्ली मोड़ के पास सडक़ के नीचे बाइक समेत एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी देखी जिसकी पहचान विनय के रूप में हुई। इस मामले में युवक की हत्या होने के संदेह में बड़ी संख्या में घटनास्थल पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने बिलासपुर–कोरबा मार्ग और बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिनके द्वारा ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही थी।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This