Thursday, February 12, 2026

युवक की रास्ता रोककर पिटाई

Must Read

युवक की रास्ता रोककर पिटाई

कोरबा। कटघोरा थानांतर्गत छुरी निवासी 19 वर्षीय युवक का रास्ता रोककर पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने मारपीट की वारदात को गत रात्रि अंजाम दिया। कटघोरा पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अभय कुमार श्रीवास 19 वर्ष निवासी नगर पंचायत छुरी गत रात्रि 8 बजे के लगभग अपने घर जा रहा था। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की रिपोर्ट अभय श्रीवास ने अपने पालक के साथ कटघोरा थाना पहुंचकर दर्ज कराई। कटघोरा पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध मारपीट का जुर्म कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This