Monday, February 23, 2026

युवक की शिनाख्त में उलझी पुलिस, मौत का रहस्य बरकरार

Must Read

युवक की शिनाख्त में उलझी पुलिस, मौत का रहस्य बरकरार

कोरबा। पाली थाना अंतर्गत ग्राम रंगोले में दो दिन पूर्व मिली जली हुई लाश के मामले की गुत्थी अनसुलझी ही थी कि एक और पहेली आकर उलझ गई। जिसके तहत इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए लाश का शिनाख्त होना और मौके पर चिलम मिलना तथा ब्लेड से किसने और क्यों हमला किया। यह सवाल का जवाब आना बाकी है। जानकारी के अनुसार विगत 10 अप्रैल को सुबह ग्राम रंगोले में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त कार्यवाई जारी थी, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। इस तरह पहला दिन विवेचना में गुजर गया। दूसरे दिन भी इस मामले की शिनाख्ती पुलिस जुटी रही। जिसके कारण आसपास के गांव के लोगों को उक्त लाश के शिनाख्त के लिए मुनादी भी करा दी गई लेकिन कहीं से किसी तरह का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका।इस बीच मामले में विवेचना के दौरान फॉरेंसिक विशेषज्ञ से जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार मौके पर मृतक के पास जेब में चिलम मिलना तथा उसके जले नहीं होने का सबूत मिलना एवं उसके बायं पैर में डीए का निशान मिलना तथा उसके बायं पैर में ब्लेड से निशान का पाया जाना आदि इन तथ्योंं को इशारा कर रही है कि मृतक जरूर किसी न किसी नशे से संबंधित रहा है। इस आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This