युवक पर हथियार से हमला, भड़का लोगों का आक्रोश
कोरबा। जिले में चाकूबाजी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है। चुनाव को लेकर पुलिस सक्रिय है इसके बाद भी असामाजिक तत्वों को डर नहीं है। मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे के आसपास मोतीसागर पारा में एक युवक द्वारा दो लोगों पर तलवार से हमला किया गया। जिसमें एक युवक को चोट आई है । पुलिस घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और उनका मुलाहिजा करवाया गया। घायल युवक ने बताया कि जिसने उन पर हमला किया वह आदतन बदमाश है और हमेशा हाथों में तलवार आदि लेकर घूमता रहता है, लोगों को डराता धमकता है। मामूली सी बात पर हुई इस विवाद का परिणाम बहुत ही गंभीर भी हो सकता था। वही बस्ती के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
![]()




























