Thursday, February 12, 2026

युवती ने प्रेमी के घर लगा ली फांसी, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

Must Read

युवती ने प्रेमी के घर लगा ली फांसी, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

कोरबा। शहर की एक युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर वहां फांसी लगा ली। मृतका के परिजन ने मामले में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।सिटी कोतवाली अंतर्गत सीतामढ़ी के कुंज नगर निवासी 20 वर्षीय युवती नेहा यादव का करीब 5 साल से पोखरीपारा बैकुंठनगर निवासी निखिल यादव से प्रेम संबंध था। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे नेहा अपने घर से निकली थी जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। देर शाम नेहा के परिजन को प्रेमी निखिल यादव के घर में उसके द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली। वे वहां पहुंचे तो निखिल के परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल जा चुके थे। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद नेहा को मृत घोषित कर दिया। जहां अस्पताल की ओर से पुलिस चौकी में सूचना भेजी गई। उधर युवती के परिजन भी वहां पहुंचे। उन्होंने मामले में आत्महत्या नहीं होने की बात कहते हुए प्रेमी व उसके परिवार पर हत्या करने का आरोप लगाया। अंधेरा हो जाने के कारण पुलिस ने नेहा के शव को मरच्यूरी में सुरक्षित रखवाया गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्ष का बयान दर्ज जांच शुरू कर दी है।पुलिस के बयान में जो बात सामने आई उसके मुताबिक नेहा ने 10वीं तक की पढ़ाई की थी। सिलाई सीखने के दौरान 5 साल पहले उसकी पहचान निखिल से हुई थी। प्रेम संबंध होने के बाद परिजन ने पहले रिश्ते की बात चलाई। लेकिन निखिल के रोजी मजदूरी करने और कई अन्य बात पता चलने पर युवती के परिजन बाद में शादी के लिए तैयार नहीं हुए। निखिल के परिजन भी उनके प्रेम विवाह के समर्थन में नहीं थे।
बॉक्स
पिता का आरोप हत्या कर आत्महत्या का रंग देने का प्रयास
नेहा के पिता नरेश रोजी-मजदूरी करते हैं। उनके मुताबिक उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। निखिल के घर पर उसकी बेटी की हत्या की गई है और मामले को आत्महत्या का रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में बारिकी से जांच होनी चाहिए। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिससे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This