Sunday, February 22, 2026

युवती लापता, मामी पर अगवा कराने का आरोप

Must Read

युवती लापता, मामी पर अगवा कराने का आरोप

कोरबा। सगी मामी के द्वारा अपनी 22 वर्षीया भांजी को रायपुर ले जाकर गायब करवा देने का आरोप माता-पिता द्वारा लगाते हुए बांगो थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।
घटना 8 जुलाई तथा कोरबा जिले के ग्राम देवमट्टी आमा टिकरा थाना बांगो की है। आरोप है कि घटना दिनांक को राजेश कुमार यादव की 22 वर्षीया पुत्री को पास के ही ग्राम लोड़ीबहरा में रहने वाली सगी मामी ने जटगा बाजार घुमाने के नाम पर बुलवाया और दूसरे ही दिन रायपुर ले जाकर कहीं गायब करवा दिया। परिजनों ने अपहरण की शंका कर थाने में गुहार लगाई है। थाना में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर दी गई है 1 माह बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है और घटना की जिम्मेदार मामी से भी कड़ाई से पूछताछ नहीं की गई जिससे घटना की सही जानकारी मिल सके। अब परिजनों को इस बात की चिंता है कि उसकी पुत्री जीवित है भी कि नहीं। परिजनों के बताए अनुसार लड़की इतनी सीधी और भोली है कि अपने मर्जी से किसी भी लड़के के साथ जा ही नहीं सकती और न ही किसी लड़के से कोई संबंध इस तरह की कोई जानकारी है। परिजनों का कहना है कि लड़की को गायब करने में मामी का ही हाथ है क्योंकि पूर्व में मामी अपने ही ग्राम की दो रिश्तेदार युवतियों को रायपुर ले जाकर गायब करवा चुकी है जिनका आज तक पता नहीं चल सका है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This