Monday, February 16, 2026

योनेक्स सनराइज 22वीं छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, कोरबा सहित प्रदेश भर के 50 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्पर्धा में बनाई जगह

Must Read

योनेक्स सनराइज 22वीं छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, कोरबा सहित प्रदेश भर के 50 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्पर्धा में बनाई जगह

कोरबा।योनेक्स सनराइज 22वीं छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में विजेता व उपविजेता का खिताब अपने नाम कर प्रदेश के 50 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्पर्धा में जगह बना ली है। खास बात यह है कि चुने गए खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा कोरबा से हैं, जो अगले माह पंचकुला में होने वाली 46वीं इंडियन मास्टर्स (वेटरंस) नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023-24 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। अलग-अलग आयु वर्ग व ईवेंट में कुल 50 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें कोरबा के 30 खिलाड़ी नेशनल में दम दिखाने चयनित हुए हैं। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) की गाइडलाइन के अनुरूप कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में सात से 11 फरवरी के बीच योनेक्स सनराइज 22वीं छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में हुई प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए बैडमिंटन खिलाड़ियों ने स्टेट चैंपियन बनने जमकर मुकाबला किया। टॉप-50 में जगह बनाने वाले विजेता व उपविजेता खिलाड़ी पंचकुला (हरियाणा) में अगले माह 16 से 23 मार्च के बीच होने वाली नेशनल स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें 35 प्लस से लेकर 70 वर्ष की आयु पार कर चुके 25 ईवेंट में कुल 50 खिलाड़ी हैं, जिसमें सर्वाधिक 30 खिलाड़ी कोरबा से भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव गोपाल शर्मा, सुधीर रेगे, डॉ संजय अग्रवाल, डॉ शिरीन लाखे, श्रीमती मधु पांडेय, डॉ बीबी बोर्डे, मनीष गुप्ता, महेश गुप्ता, डॉ राजीव सिंह, श्रीमती स्वाति रेगे, डॉ दिनेश सोनी, अनुराग डे, सोनल फेलिक्स, डॉ संजय तिवारी, विपिन मिश्रा, भूषण उरांव, लीलाधर पटेल, सुधांशु शर्मा, डीके पैकरा, ओम प्रकाश, डॉ प्रशांत पाणिग्रही, डॉ ज्योति श्रीवास्तव, अवधेश सिंह यादव, जोगेश सामंता, सत्येंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी विकास पांडेय समेत समस्त सदस्यों ने नेशनल में उम्दा प्रदर्शन कर लौटने शुभकामनाएं दी हैं। संघ ने चैंपियनशिप में तकनीकी सहयोग के लिए चीफ रेफरी प्रताप भट्टाचार्य, अंपायर आदित्य, नरेंद्र पटेल, घनश्याम सोनी, दिव्यानी, रोहित, गुरदीप का आभार जताया है।

Loading

Latest News

तापमान में बढ़ोतरी के साथ इलेक्ट्रिक अलाव हुआ बंद

कोरबा। कड़ाके ठंड को देखते हुए नागरिकों की सुविधा के लिए शहर के चौक चौराहों में इलेक्ट्रिक अलाव की...

More Articles Like This