Friday, February 27, 2026

रंगोत्सव पर चंद्रग्रहण का साया, पर्व के दिन को लेकर संशय, बाजार में सजने लगी रंग-गुलाल की दुकानें

Must Read

कोरबा। रंगोत्सव पर चंद्रग्रहण के कारण होली पर्व के दिन को लेकर संशय बना हुआ है। पर्व कब मनाना है, इसे लेकर अलग-अलग समाज का अलग-अलग मत है।

वहीं समाज का एक ऐसा वर्ग भी है, जो अपनों से दूर रहते हुए सामाजिक रीति-नीति के बंधनों से मुक्त होकर परंपरागत तिथि पर ही पर्व मनाने पर विश्वास रखता है। होलिका दहन शासकीय अवकाश व कैलेंडर में घोषित तिथि के अनुसार 3 मार्च को है। 4 मार्च को रंग-गुलाल खेला जाएगा। होली त्योहार में 3-4 दिन ही रह गए हैं। ऐसे में होली सामग्रियों की दुकानें चौक-चौराहों, साप्ताहिक बाजारों में सजने लगी हैं। यहां रंग-गुलाल से लेकर मुखौटे-पिचकारी आदि उपलब्ध हैं। खरीदारी करने वालों का उत्साह शुक्रवार व शनिवार से बाजार में दिखना शुरू हो जाएगा। लोग बच्चों व बड़ों के अनुसार उत्सव की खरीदारी में जुटेंगे। शहर में – निहारिका, बुधवारी, टीपी नगर, 5 पुराना बस स्टैंड, सीतामढ़ी क्षेत्र में 5 दुकानें सजकर तैयार हैं। यहां चहल-पहल बढ़नी शुरू हो गई है। 3 मार्च की शाम को चंद्रग्रहण व सुबह से सूतक लग रहा है। इसके कारण अग्रवाल समाज के लोग सामूहिक रूप से होलिका दहन 2 मार्च की रात 12 से 1 बजे के बीच करेंगे। इसी दिन सुबह दिन में ठंडी होलिका पूजन का विधान भी पुराना बस स्टैंड पर होगा। रंग-गुलाल की मस्ती व समाज का होली मिलन समारोह अग्रसेन भवन कोरबा में 4 मार्च को होगा। राजपूत क्षत्रिय समाज 3 मार्च को होलिका दहन करेगा। 4 मार्च को रंग-गुलाल खेला जाएगा। बाबूलाल कैलेंडर के अनुसार होलिका दहन चंद्रग्रहण का काल समाप्त होने के बाद रात 8 बजे के बाद होगा, जिसमें समाज के लोग शामिल होंगे। होली जलाने व खेलने को लेकर समाज में कोई उलझन नहीं है। समाज के रामजानकी मंदिर के पुजारी का भी यही मानना है।महाराष्ट्र मंडल के उत्सव-मुहूर्त आदि से संबंधित कैलेंडर काल निर्णय के अनुसार 2 मार्च की शाम 5:55 बजे पूर्णिमा प्रारंभ हो रही है, जो 3 मार्च की शाम 5:09 बजे समाप्त हो रही है। इसलिए होलिका दहन 2 मार्च को और धूली वंदन 3 मार्च को होगा। महाराष्ट्रीयन समाज के लोग इसी कैलेंडर को महत्व देते हैं। इसलिए तिथि को लेकर कोई संशय नहीं है। सर्व आदिवासी समाज द्वारा होली का पर्व 3 व 4 को मार्च को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी घर-घर में शुरू कर दी गई है। समाज के लोग पंचांग को मानते हैं। चंद्रग्रहण के कारण जो अवरोध आ रहा है, उसकी अवधि पूर्ण होने के बाद 3 मार्च की रात को होलिका दहन किया जाएगा। समाज के लोगों में त्योहार को लेकर कोई भ्रम नहीं है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This