Wednesday, February 18, 2026

रजत जयंती पर श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में हुए रंगारंग कार्यक्रम, पूर्व अध्यक्ष-सचिव व संस्थापक शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Must Read

रजत जयंती पर श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में हुए रंगारंग कार्यक्रम, पूर्व अध्यक्ष-सचिव व संस्थापक शिक्षकों को किया गया सम्मानित

 

कोरबा। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय द्वारा रजत जयंती उत्सव धुमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में अनेक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अग्रसेन शिक्षण समिति के पूर्व अध्यक्ष-सचिव व महाविद्यालय के संस्थापक शिक्षकों को मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अग्रोहाधाम रायगढ़ के संस्थापक अध्यक्ष एवं उद्योगपति राकेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर महाविद्यालय प्रांगण में रजत जयंती भव्यता एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। विशिष्ट अतिथि अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों में अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्षगण रामसिंह अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, नागरमल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, श्रीकांत बुधिया, अग्रसेन कन्या शिक्षण समिति महाविद्यालय के अध्यक्ष सुनील जैन एवं विद्यालय के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। राकेश अग्रवाल ने कहा कि कोरबा अग्रवाल सभा और शिक्षण समिति की पूर्व कि समितियों द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया गया। महाविद्यालय के बच्चे आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे है। राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए शासन लगातार प्रयास कर रही है लेकिन इसके लिए समाज को खुद भी जागृत होना होगा। आज अग्रवाल समाज द्वारा संचालित स्कूल व कालेज में बड़ी संख्या में बच्चें शिक्षा ग्रहण कर रहे है हमारे लिए यह गर्व की बात है। सुनील जैन, महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज झा ने भी संबोधित करते हुए महाविद्यालय के संबंध में अनेक जानकारियां साझा की। अतिथियों द्वारा महाविद्यालय की भूमि दानदाता कौशिल्या देवी, अग्रवाल सभा के पूर्व सचिव विनोद अग्रमोदी, अग्रसेन शिक्षण समिति के पूर्व अध्यक्षों छेदीलाल अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, बृजकिशोर अग्र्रवाल, हरस्वरूप अग्रवाल, इंजी. राज अग्रवाल, उमा बंसल, संगीता अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल पूर्व सचिवगण महेश गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, आशीष खेतान, अखिलेश अग्रवाल एवं महाविद्यालय के संस्थापक शिक्षक-शिक्षिका उषी बाला गुप्ता, किरण बाजपेयी, गौरी वानखेड़े, मंजीत कौर, एम.एल. देवांगन, पुरूषोत्तम जायसवाल, शांति साहू, सरोज सिंह राजपूत, शंकुतला यादव, जनकराम को स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालयीन छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन आशीष खेतान, प्रियंका अग्रवाल, रूचिका कल्ला द्वारा एवं आभार प्रदर्शन अग्रसेन शिक्षण समिति के सचिव पवन अग्रवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, पदाधिकारी एवं सदस्यगण सुमेर डालमिया, राज अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, रामसेवक अग्रवाल, त्रिलोकी नाथ बजाज, दिव्यानंद अग्रवाल, अशीष अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, पुरूषोत्तम गुप्ता, कीर्ति अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, आभा अग्रवाल, जयंत अग्रवाल, राजेश बसावतिया, मनीषा गोयल, रश्मि सरावगी व भारी संख्या में अग्रबन्धु, महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकाऐं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This