रबी फसल के लिए 20 अप्रैल तक ही दिया जाएगा पानी, बांयीं तट नहर में निस्तार के लिए पानी छोड़ना शुरू

Must Read

कोरबा। दांयीं तट नहर में रबी फसल के लिए 20 अप्रैल तक पानी दिया जाएगा। नहर की लाइनिंग मरम्मत भी होनी है। अकलतरा शाखा नहर की मरम्मत के लिए 34 करोड और जांजगीर शाखा नहर के लिए 9.44 करोड की मंजूरी मिली है। सिंचाई के लिए पानी देने की वजह से काम प्रभावित हो रहा है। बांयीं तट नहर में 2 मार्च से निस्तार के लिए पानी छोड़ा जा रहा है। उसकी वजह से नहर लाइनिंग का काम बंद कर दिया गया है। इस बार गर्मी शुरू होने के पहले तालाब और पोखरी सूखने लगे हैं। इसकी वजह से जल उपयोगिता समिति ने पानी देने का निर्णय लिया है। हसदेव बांगो बांध से खरीफ व रबी सिंचाई के साथ ही निस्तारी के लिए भी पानी दिया जाता है। बांयीं तट नहर की लाइनिंग टूटने की वजह से मरम्मत के लिए रबी फसल के लिए पानी नहीं दिया जा रहा है। लाइनिंग को बनाने के लिए 48 करोड़ के कार्यों की मंजूरी मिली है। शहर के बीच में राताखार के पास नहर लाइनिंग का काम चल रहा है। जिसे बंद करा दिया गया है। पहले रबी फसल के लिए पानी देने पर निस्तारी के लिए अलग से पानी छोड़ना नहीं पड़ता था। हर साल करीब 300 तालाबों को भरा जाता है। हालांकि सबसे अधिक पानी की जरूरत अप्रैल के बाद मई और जून में होती है। लेकिन इस बार पहले ही डिमांड आ गई। दांयी तट नहर में रबी फसल के लिए पानी दिया जा रहा है। इस वजह से इसमें अलग से पानी देने की जरूरत नहीं है। इस साल रबी फसल का रकबा 25 हजार हेक्टेयर है। यह नहर जांजगीर और अकलतरा क्षेत्र में गई है। बांयीं तट नहर से सक्ती जिले के साथ रायगढ़ जिले के रायगढ़ और खरसिया ब्लॉक में सिंचाई होती है। इसके अलावा जिले के करतला ब्लॉक के कुछ हिस्से में ही पानी पहुंचता है। नहर में पानी छोड़ने से क्षेत्र के सूखे नालों में भी धार बहने लगती है। निस्तार के लिए पानी छोड़ने के कारण काम बंद कराया गया है। 15 मार्च के बाद फिर से काम शुरू हो जाएगा। 12 मार्च तक की पानी दिया जाएगा। अधिकतम 1500 क्यूसेक पानी छोड़ने की जरूरत पड़ेगी।
बागों बांध में पानी की कमी नहीं
बांगो बांध की क्षमता 359.66 मीटर है। अभी बांध का जलस्तर 355.75 मीटर और पानी का भराव 2226.83 मिलियन घन मीटर है। जल भराव 77.63 प्रतिशत है। इस वजह से पानी की कमी नहीं है। अधिक भराव होने से खरीफ सीजन में इसका फायदा होगा। जुलाई में नर्सरी के लिए पानी दिया जाता है। बता दें कि बांगो बांध से भले ही हर साल तालाबों को भरने पानी दिया जाता है। लेकिन कोई भी तालाब शाखा नहर से लिंक नहीं है। खेतों से बहकर ही पानी तालाबों में पहुंचता है।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This