Sunday, February 22, 2026

राजिम जयंती समारोह का किया गया आयोजन

Must Read

राजिम जयंती समारोह का किया गया आयोजन

कोरबा। माता कर्मा सेवा समिति के द्वारा कोरबा में राजिम जयंती समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माता राजिम के तैल चित्र की पूजा अर्चना की गई। जिसमें समिति के संरक्षक राम कुमार साहू ने माता राजिम के जीवनी पर प्रकाश डाला। श्री गजानन प्रसाद साहू ने अपने उद्बोधन में माता राजिम के सेवा भावना पर प्रकाश डाला। समिति के अध्यक्ष प्रेमलाल साहू ने राजिम जयंती आयोजन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। उपाध्यक्ष छाया साहू, उपाध्यक्ष सीमा साहू, समिति के महासचिव विनोद कुमार साहू ने माता कर्मा सेवा समिति के द्वारा की जा रही रचनात्मक कार्यक्रम की जानकारी दी। आगामी कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्रदान कर राजिम माता के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। संयुक्त सचिव चक्रधर प्रसाद साहू, पूर्णिमा साहू, मिलन साहू, नेहा साहू, हेमलता साहू, कनकलता साहू, केसर साहू सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय एवं माता कर्मा सेवा समिति के अनुयाई उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार साहू महासचिव ने किया।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This