Saturday, February 14, 2026

रात में गिर रहा पारा, ठंड का हो रहा अहसास, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड

Must Read

रात में गिर रहा पारा, ठंड का हो रहा अहसास, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड

कोरबा। रात के समय न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। एक बार फिर से ठंड महसूस होने लगी है। सुबह के साथ ही रात की हवा ठंडी हो रही है। धीरे-धीरे तापमान इसी तरह लुढक़ने का अनुमान है। अक्टूबर में इस बार एक-दो दिनों को छोडक़र बाकी दिन ठंड ही महसूस नहीं हुई लेकिन नवंबर लगने के बाद ठंड महसूस हो रही है। 31 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस था जो कम होते हुए 19 डिग्री पर पहुंच गया है। ठंड की रात को महसूस हो रही है। सोमवार की सुबह हल्की ठंड के बाद धूप निकलने पर धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने लगी। धूप तेज भी रही। अधिकतम तापमान बढ़ते हुए 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा और इसके बाद लुढक़ने लगा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। सुबह 76 तो शाम को 65 फीसदी आर्द्रता रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में शुष्क हवाओं के कारण अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। महसूस होने लगी गर्म कपड़ों की जरूरत हवा में ठंडक घुलने के साथ ही मौसम बदलने लगा है। ठंड महसूस होने की वजह से लोगों का ध्यान सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों की ओर जा रहा है। जिनके पास गर्म कपड़े नहीं है, वे अब खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, वहीं जिनके पास हैं, वे उसे धोकर उपयोग करने की सोच रहे हैं।रात में सोते समय ठंड से बचाव के लिए कंबल की भी जरूरत महसूस होने लगी है। ठंड का बाजार भी सजने लगा है। आसमान में हल्के बादलों का घेरा, हटते ही और तापमान गिरेगा।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This