Sunday, February 15, 2026

रामपुर बस्ती में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

Must Read

रामपुर बस्ती में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

 

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रामपुर बस्ती में सत्यनारायण साहू का परिवार निवास करता है। उसके 28 वर्षीय पुत्र प्रवीन साहू ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया, जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो प्रवीन को आनन-फानन में उपचार हेतु स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उसकी जान बचाई नहीं जा सकी। चिकित्सकों ने प्रवीन को मृत घोषित कर दिया। युवक ने किन परिस्थिति में मौत को गले लगाया है यह पुलिस के लिए जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने इससे पूर्व दो बार और फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था, लेकिन उसकी जान बचा ली गई थी।

Loading

Latest News

पेड़ से टकरा पलट गई कार, चालक घायल

कोरबा। शनिवार सुबह 6 बजे बलौदा-कोरबा मार्ग पर कनकी नहर ब्रिज के पास तेजरफ्तार कार सीजी-04-क्यूपी-4126 बेकाबू होकर रॉन्ग...

More Articles Like This