Saturday, February 14, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न

Must Read

राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न

कोरबा। सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चाकामार के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर नीलिमा लखन लाल घृतलहरे जिला पंचायत सदस्य मुख्य अतिथि रहे। रिनी दुबे प्राचार्य की अध्यक्षता विशिष्ट अतिथि बिहानूराम मंझवार ,उत्तम भारद्वाज एम के रात्रे आर के कश्यप रामप्रसाद सिदार प्रधान पाठक के उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद, भारत माता ,छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र में पूजन कर उद्घाटन किया गया। शिविर में शिवरात्रियों द्वारा प्रतिदिन प्रातः उठ जाग मुसाफिर भोर भाई अब रैन कहां जो सोवत हैं जागरण गीत से दिन की शुरुआत की गई। गांव में प्रभात फेरी करने के बाद योगा,ध्यान ,राम ध्यान, सूर्य नमस्कार व्यायाम किया जाता था। शिविर में परियोजना कार्य के अंतर्गत आवास स्थल की सफल मिडिल स्कूल की बाउंड्री की पुताई मैदान समतलीकरण वृक्षारोपण बादाम, टीकोमा फुल नेम पीपल पौधे रोपित ट्री गार्ड लगाकर किया गया। ग्राम पंचायत चाकामार भवन के सामने समतलीकरण सोखता गड्ढा निर्माण स्वयं सेवक ग्रामीणों की सहभागिता से किया गया। शिविर का थीम नशा मुक्त समाज के लिए युवा बौद्धिक गोष्टी ग्रामीण विकास में स्वयं सेवक का योगदान एम के रात्रे आर के कश्यप ने विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए सभी को प्रेरित किया। नशा मुक्त समाज के लिए युवा विषय पर डॉ बी एल साय कार्यक्रम अधिकारी पीजी कॉलेज कोरबा डॉ अजय पटेल ने समाज में नशा समाप्त करने के लिए युवाओं को आह्वान किया कि हम सब नशा नहीं करेंगे , नशा समाज की आर्थिक स्थिति कैसे पूरा प्रभाव पड़ता है, घर परिवार टूट जाता है । शिविर में डॉ वाय के तिवारी जिला संगठक रासेयो उपस्थित हुये। उन्होंने शिविरार्थियो एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति शपथ दिलाया और आह्वान किया कि हम सब नशा तंबाकू गुड़ाखू कोई भी नशा नहीं करेंगे। 26 दिसंबर वीर बाल दिवस के अवसर पर अर्शदीप सरदार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राणा मुखर्जी ने विकसित भारत अभियान में युवाओं की भूमिका में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत कैसे विकसित हो हम भारत के विकास में क्या योगदान कर सकते हैं छोटी-छोटी बातों को रेखांकित करते हुए स्वच्छता आसपास की सफाई पर्यावरण की संरक्षण शिक्षा अनुसंधान अंतरिक्ष रक्षा चिकित्सा के क्षेत्र में सभी का योगदान कैसे हो और आर्थिक क्षेत्र में प्रगति कैसे करेंगे। लोगों का सम्मान, सभी धर्म का सम्मान करेंगे तभी एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण होगा तभी हम विकसित भारत की सपना को सरकार कर सकेंगे। 1947 से 2047 तक विकसित भारत अभियान युवाओं को अपना योगदान देना होगा तभी हमारा देश विश्व गुरू बनेगा। हमारा देश सर्वशक्तिमान बनाने में कामयाब होंगे । प्राचार्य पी पटेल तुमान ने युवाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बैज के रंगों को रेखांकित करते हुए उनके अर्थ को बहुत सुंदर ढंग से परिभाषित किया और समाज में अपनी भूमिका योगदान के बारे में विस्तार से बताया । नेत्रदान, रक्तदान, शरीर दान विषय पर गोवर्धन सिंह कंवर उप स्वास्थ्य केंद्र भैंसमा, प्रीति बंजारे रत्ना दिवाकर गोढ़ी, मनोज गुप्ता मनोज गुप्ता फिरत राम सारथी ,वी के सिंह पूर्व प्राचार्य सरगबुंदिया ने स्वयं सेवको व ग्रामीणों को प्रेरित किया। जीते जी रक्तदान ,मृत्यु पश्चात नेत्रदान, रक्तदान जीवनदान नेत्रदान ज्योतिदान देहदान चिकित्सा क्षेत्र में योगदान वक्ताओं ने रक्तदान नेत्रदान कब, कैसे ,कहां कर सकते हैं पूरी विस्तृत जानकारी शिविरार्थियों और ग्रामीणों को दी । नारी सशक्तिकरण पर अनीता ओहरी प्राचार्य बुंदेली, मंजू तिवारी प्राचार्य दादर खुर्द रिनी दुबे प्राचार्य गोढ़ी बालिका शिक्षा और नारी शक्ति अधिनियम की विस्तृत जानकारी प्रदान किया। शिविर में रोज रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सभी छात्रा छात्राओं व ग्रामीण बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें डांस प्रहसन, कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। आमंत्रित कवि डॉ के के चंद्रा, बलराम राठौर, डिकेश्वर साहू, पुष्पा शांडिल्य उपस्थित रहे और देर रात तक हंसी ठहाके लगाते रहे।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This