रिंग रोड में फिर हुआ हादसा बाइक सवार की मौत

कोरबा। जिले में सडक़ हादसों का थमने का नाम नहीं ले रहा है। बालको नगर में मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक को ठोकर मार दिया। इससे बाइक समेत चालक गिरकर मालवाहक के चक्के के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृत युवक बालकोनगर के परसाभाटा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, वहीं दुर्घटनाकारित बालको प्लांट में नियोजित एक ठेका कंपनी की बताई गई है। मामले में बालको पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 2 दिन पहले भी उक्त रोड पर बजरंग चौक के पास मालवाहक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई थी।
![]()

