रिश्वत लेते प्राचार्य और बाबू चढ़े एसीबी के हत्थे, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर हेड मास्टर से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया

Must Read

रिश्वत लेते प्राचार्य और बाबू चढ़े एसीबी के हत्थे, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर हेड मास्टर से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया

कोरबा/बिलासपुर। भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार चलाए जा रहे अनवरत अभियान के क्रम में नव वर्ष 2025 की दूसरी सफल ट्रैप कार्यवाही करते हुए एसीबी इकाई बिलासपुर को मुंगेली जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पदमपुर के प्राचार्य मालिक राम मेहर को 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ने में सफलता हासिल की है। साथ में रिश्वत मांगने में शामिल बाबू सहायक ग्रेड 3 हनी शर्मा को भी एसीबी द्वारा पकड़ा गया है, 7 जनवरी को ऋषभ अपार्टमेंट जबड़ा पारा सरकंडा निवासी ईश्वर लाल भारती द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि वह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति हेड मास्टर के पद से शासकीय मिडिल स्कूल जरहा गांव जिला मुंगेली से लिए थे। उनका जीपीएफ ,पेंशन व ग्रेच्यूटी राशि का बिल निकालने के एवज में डीडीओ सह प्राचार्य मालिक राम मेहर और बाबू हनी शर्मा उससे 30000 रुपए की मांग कर रहे हैं ।जिसमें से वह 20000 रुपए दे चुका है और शेष 10000 रुपए को वह रिश्वत के रूप में नहीं देना चाहता, बल्कि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ उनको पकड़वाना चाहता है। जिस पर शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत कर्ता की शिकायत सही पाई गई तथा रिश्वत में 10000 रुपए के स्थान पर 8000 रुपए लेने हेतु सहमति आरोपीगण द्वारा दी गई थी।।रिश्वत में मांगी गई रकम को देने लिए कार्ययोजना के तहत आज प्रार्थी को आरोपी प्राचार्य के घर भेजा गया जहां प्रार्थी से रिश्वत राशि 8000 रुपए लेने पर आरोपी मेहर को और रिश्वत मांग में लिप्त बाबू हनी शर्मा को बिलासपुर एसीबी की टीम के द्वारा उनके घर पर पकड़ लिया गया। अचानक हुई इस कार्यवाही से आसपास में हड़कंप मच गया।पकड़े गए आरोपी मालिकराम मेहर से रिश्वत की रकम बरामद की जाकर एसीबी के द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा कार्यवाही उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जायेगी।। गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है । एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This