कोरबा। कुसमुंडा मुख्य सड़क से कुचैना मोड़ से दीपका की ओर आवाजाही का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इसी के साथ पुराने रास्ते को बंद कर दिया गया है। लेकिन रूट डायवर्ट करने का संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है। इससे पुराने बंद रास्ते से कई राहगीर दोबारा वापस आने से राहगीर परेशान हो रहे हैं। अंडरपास सड़क पर अंधा मोड़ भी है। इससे वाहन चालकों को संभलकर चलना होगा। अंडरपास सड़क के डामरीकरण कार्य से राहत जरूर है। कुसमुंडा की ओर से गेवरा व दीपका की ओर कुचैना मोड़ से होते हुए एनटीपीसी की रेल लाइन पारकर आवाजाही होती थी। अब इस रास्ते को बंद कर दिया गया है। इसके बाद से कुसमुंडा मुख्य सड़क पर स्थित एनटीपीसी ओवरब्रिज के पास से आवाजाही के लिए सड़क का निर्माण कराया गया है। लेकिन इसका डामरीकरण कार्य में लेटलतीफी से वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। उड़ती धूल से राहगीर परेशान थे। डामरीकरण के कार्य से आवाजाही में चालकों राहत मिली है। लेकिन रूट डायवर्ट करने का संकेतक बोर्ड नहीं लगाया है। इससे कई राहगीर पुराने बंद रास्ते से वापस आकर आवाजाही करने मजबूर हैं। इससे वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि पुराने रास्ते को बंद किए जाने की सूचना संबंधी बोर्ड लगाए जाने चाहिए। गेवरा, दीपका की ओर से कुसमुंडा की ओर आवाजाही पर अब कुचैना के बाद अब अंडरपास सड़क में वाहन चालकों को प्रवेश हो रहा है। यह मार्ग लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। चूंकि इस सड़क पर वाहनों का दबाव रहेगा, ऐसे में कुसमुंडा मुख्य सड़क से मिलने वाली जगह अब तिराहे होने से वाहन चालकों को संभलकर चलना होगा। दूसरी ओर एक बड़ी राहत रेल लाइन क्रॉस कर सड़क पार करने से छुटकारा मिलना बड़ी राहत भी है। पुराने रास्ते बंद होने के बाद से जानकारी के अभाव में कई चालक परेशान हो रहे हैं।
![]()

