Wednesday, February 11, 2026

रूमगरा में अतिक्रमण कर किया जा रहा जबरिया मकान निर्माण, वार्ड पार्षद ने कार्यवाही की मांग को लेकर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Must Read

रूमगरा में अतिक्रमण कर किया जा रहा जबरिया मकान निर्माण, वार्ड पार्षद ने कार्यवाही की मांग को लेकर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। शिवनगर रूमगरा क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर जबरिया मकान का निर्माण किया जा रहा है। निगम के नोटिस को लेने से इंकार निर्माण कर बदस्तूर जारी रखे हुए है। मामले में स्थानीय पार्षद ने बेजाकब्जा हटाने जब्ती की कार्रवाई की मांग को लेकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। मामला नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 42 शिवनगर रूमगरा का है। पार्षद पुराईन बाई कंवर ने मामले की शिकायत की है। निगम आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि शिवनगर रूमगरा के दशहरा मैदान सह प्राचीन शिव मंदिर परिसर में शत्रुहन प्रसाद कुर्रे पिता धनसाय के द्वारा अतिक्रमण करते हुए जबरन घर का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी सूचना नगर निगम को दी गई है। निगम के अधिकारी द्वारा दो नोटिस पहुंचाने पर उक्त व्यक्ति द्वारा नोटिस लेने से इंकार किया गया। पार्षद ने आयुक्त से अतिक्रमण हटाने व जब्ती करने की कार्यवाही की मांग की है ताकि भविष्य में उक्त स्थान पर किसी व्यक्ति विशेष द्वारा अतिक्रमण करने की कोशिश न किया जा सके। शिकायत की प्रतिलिपि नगर निगम नेता प्रतिपक्ष व बालको थाना प्रभारी को भी प्रेषित की गई है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This