Sunday, February 15, 2026

रेत के अवैध कारोबार के खिलाफ पार्षद के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने किया चक्काजाम

Must Read

रेत के अवैध कारोबार के खिलाफ पार्षद के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने किया चक्काजाम

कोरबा। रेत के अवैध कारोबार के खिलाफ शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने पार्षद के नेतृत्व में चक्काजाम कर दिया। पंखा दफाई मुख्य मार्ग पर बैठकर लोगों ने अवैध रेत परिवहन पर अंकुश लगाने की मांग की। बांकी मोंगरा अंतर्गत पंखा दफाई में चक्का जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय पार्षद पदमा साहू के नेतृत्व में लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि क्षेत्र के नदी नालों से व्यापक पैमाने पर अवैध उत्खनन कर रेत की चोरी की जा रही है। इसकी शिकायत जिला खनिज विभाग के अधिकारियों से करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होना समझ से परे है। वार्ड पार्षद ने बताया कि कई बार लिखित शिकायत की गई है। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती चक्का जाम जारी रहेगा। चक्काजाम के मद्देनजर पुलिस बल की मौके पर तैनाती रही । चक्काजाम करने वालों को समझाईश देने का प्रयास किया जाता रहा।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This