Saturday, February 14, 2026

लापता युवक की बेलगरी नाला में मिली लाश

Must Read

लापता युवक की बेलगरी नाला में मिली लाश

कोरबा। लापता युवक का बेलगरी नाला में शव मिला है। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है। मृतक की पहचान सुपुरन लाल पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सुपुरन चारपारा कोहडिय़ा का रहने वाला था। 1 नवंबर से वो लापता था। परिवार वालों ने उसके लापता होने की शिकायत थाने में भी दर्ज कराई थी। सुपुरन की तलाश के बीच पुलिस को बेलगरी नाले में पुलिस को एक शव मिलने की सूचना मिली।हाथ पर बने टैटू के आधार पर परिवार वालों ने पुष्टि की है कि शव सुपुरन का ही है। हालांकि अब इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि सुपुरन की मौत की वजह क्या है। मृतक के बड़े भाई धन सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले बाइक लेकर सुपुरन घर से निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं था। मंगलवार की सुबह उसे फोन पर जानकारी मिली कि नाले के पास एक लाश मिली है। हाथ में बने टैटू के आधार पर शव की पुष्टि की है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। वही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद ही मौत के कारण पता चल पाएगा।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This