लापरवाह वाहन चालकों पर गिरी कार्रवाई की गाज
कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक उदय किरण के निर्देश पर हादसे रोकने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ट्राफिक पुलिस ने मोव्हीएक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 90 लापरवाह वाहन चालकों से 35 हजार रूपये जुर्माना राशि वसूल किया है। जिले के नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के सडक़ मार्गों में लगातार हो रहे हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने यातायात डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। इसी के परिपालन में यातायात डीएसपी के आदेशानुसार कार्रवाई करते हुए यातायात थाने के एएसआई मनोज राठौर, प्रधान आरक्षक ब्रिजेंद्र केला, आरक्षक अजय राजवाड़े व स्टाफ ने मोव्हीएक्ट के तहत जुर्माना राशि वसूला है। इसी प्रकार कोतवाली पुलिस द्वारा सुनालिया चौक डीडीएम रोड में शिकंजा कसते ही गत रात्रि 3 एक्टिवा, 1 पल्सर, 1 सीडी डिलक्स, 1 बिना नंबर का बाईक छोडक़र डीडीएम रोड में उद्यान के पास से नशेड़ी भाग गये। मामले में पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
![]()

