लीनेस क्लब ने किया महिलाओं का सम्मान
कोरबा। लिनेश क्लब दादर गोल्डन द्वारा महिला दिवस पर डॉ.पूजा सिंग महिला, आरक्षक प्रतिभा राय, सामाजिक कार्यकर्ता परबजोत कौर और रीमा सिन्हा टीचर को सम्मानित किया गया। लीनेस ममता रानी वासन का सम्मान श्रीफल बुके फूल माला मोमेंटो देकर किया गया। मंच संचालन रंजीता नागदेव द्वारा किया गया। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण पर परिचर्चा की गई । स्वागत गीत नेहा के द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। रीमा सिन्हा ने निर्भया कांड से जुड़ा संदेश दिया। सभी ने अपनी-अपनी बाते रखी। डांस, गाना गेम चटपटे व्यंजन का भी लुफ्त उठाया। तीसरी बार लाइंस क्लब में अध्यक्ष बनने पर ममता रानी वासन ने सुमन श्रीवास्तव को माला पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लीनस रंजीता नागदेव, रीतू तलवार, चंचला अपर्णा, अमनप्रीत कौर, रजनी मिश्रा, शशिकला, शिवानी, सावित्री, सुमन, आरती, लता पटले, बीना, अनसुईया, अंजली, नेहा, रीमा, सोमा एवं कुसुम सहित अन्य शामिल थे।
![]()




























