Wednesday, February 4, 2026

वनमण्डल कार्यालय के सूचना पटल में अभ्यर्थी सूची का कर सकते हैं अवलोकन, प्रबंधक के रिक्त पद हेतु दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात् सूची जारी

Must Read

वनमण्डल कार्यालय के सूचना पटल में अभ्यर्थी सूची का कर सकते हैं अवलोकन, प्रबंधक के रिक्त पद हेतु दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात् सूची जारी

कोरबा। जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित कोरबा अंतर्गत प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित, बताती, पुरैना, रजगामार में प्रबंधक के रिक्त पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। उक्त आवेदन पत्रों के संबंध में पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला यूनियन कार्यालय कोरबा वनमण्डल कोरबा एवं समिति कार्यालय में चस्पा की गई है। वनमण्डलाधिकारी/प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित वनमण्डल कोरबा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त भर्ती हेतु जारी पात्र-अपात्र सूची के संबंध में 20 जुलाई 2023 से 11 अगस्त 2023 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था। निर्धारित अवधि में प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण कर सूची वनमण्डल कार्यालय के सूचना पटल में अभ्यर्थियों के अवलोकन हेतु चस्पा की गई है।

Loading

Latest News

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेमरू पर बढ़ा भरोसा, हुए रिकॉर्ड 235 प्रसव, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ प्रसव के मामले में विश्वास और भी ज्यादा

कोरबा। अधिकांश लोग छोटी से छोटी समस्याओं या जरूरतों पर निजी अस्पतालों की ओर रुख करते हैं। डिलीवरी जैसे...

More Articles Like This