Thursday, February 19, 2026

वनांचल ग्राम में आठ दिन से पसरा है अंधेरा, हो रही परेशानी, कलेक्टर से की गई मामले की शिकायत

Must Read

वनांचल ग्राम में आठ दिन से पसरा है अंधेरा, हो रही परेशानी, कलेक्टर से की गई मामले की शिकायत

कोरबा। पोड़ीउपरोड़ा के हाथी प्रभावित गांव में आठ दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त है। जिसे विभाग द्वारा सुधारा नहीं गया है। रात के अंधेरे में हाथियों के हमले का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों को इसकी चिंता सता रही है। वनांचल ग्राम से यह शिकायत लेकर ग्रामीण कलेक्टर जन चौपाल में पहुंचे थे। विकासखंड पोड़ीउपरोड़ा के कोल्लइरगड़रा में विगत 5-6 वर्ष पूर्व विद्युत खंभे लगाए गए थे। विद्युत विभाग द्वारा खंभों में केबल व ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। जिसके संबंध में ्रग्रामीणों ने स्थानीय विधायक व अनुविभागीय अधिकारी सहित विभाग को दो सप्ताह पूर्व आवेदन दिया गया था। इसके बाद भी गांव में व्यवस्था नहीं की गई। शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जहां से विद्युत सप्लाई हुई है उस क्षेत्र के खंभे टूट गए हैं, जिसकी वजह से आठ दिनों से गांव में बिजली नहीं है। उनका गांव हाथी प्रभावित इलाका है। रात्रि में प्रतिदिन गांव के करीब हाथी धमक जाते हैं। अंधेरे के कारण ग्रामीणों को हाथी आने का पता नहीं चलता। बरसात के मौसम में अंधेरे के कारण खतरा गहरा गया है। उन्होंने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि विभाग को क्षतिग्रस्त खंभों को सुधारने आदेशित किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए खंभे में विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This