वाशिंग मशीन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Must Read

वाशिंग मशीन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोरबा। आंगन में रखे वाशिंग मशीन की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला कायम कर जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ा। दर्री पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया मनीषा यादव थाना उपस्थित आकर लिखित में शिकायत की थी कि 18 नवंबर की रात उसके घर में रखें लायड कंपनी का वाशिंग मशीन कीमत 14000 रूपये की चोरी हो गई है। थाना प्रभारी दर्री चमन सिंहा ने मामले में पतासाजी करने के लिए मुखबिर को सतर्क करने के साथ पुलिस टीम भी लगाया। इस बीच जानकारी मिली कि उक्त चोरी अनुज महत एवं उसके साथियों ने की है। इस पर अनुज महंत 20 वर्ष निवासी श्यामनगर स्याहीमुड़ी थाना दर्री को बुला कर जब पूछताछ की गई, तब उसने जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि वह अपने साथी नान्हू व बबलू के साथ मिलकर वाशिंग मशीन की चोरी किया है। इसके साथ ही उसने वाशिंग मशीन को बरामद कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया। शेष दोनों आरोपितों की पतासाजी की जा रही है।

Loading

Latest News

बकाया बिजली बिल पर मिलेगी छूट, आदेश जारी, बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए समाधान योजना शुरू

कोरबा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिलों के निपटारे के लिए समाधान योजना 2026 लागू की...

More Articles Like This