Sunday, February 22, 2026

वितरण वृत्त कार्यालय में फहराया गया तिरंगा

Must Read

वितरण वृत्त कार्यालय में फहराया गया तिरंगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड वृत्त कार्यालय परिसर तुलसी नगर में अधीक्षण अभियंता पी एल सिदार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सर्वप्रथम कार्यपालन अभियंता बी बी नेताम, जी एल सतनामी, श्रीमती मधु सोनी, श्रीमती ममता राय द्वारा पुष्प अर्पित कर पूजन किया गया। तत्पश्चात राष्टगान के पश्चात सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। अधीक्षण अभियंता ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एकजुट होकर पावर कंपनी को अग्रणी बनाने की दिशा में कार्य करने पर प्रकाश डाला। यशवन्त राठौर ने भारत माता के जयकारे के साथ छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की ओर से 78 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए समर्पण भाव के साथ ईमानदारी और लगन से अपने पारिवारिक, सामाजिक दायित्व के साथ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के हित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इसके बाद देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी,वीर शहीद जवानों तथा लाइन पर कार्य करते हुए दिवंगत हुए साथियों को मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कनिष्ठ अभियंता सुष्मिता टंडन ने देश के माहौल पर सुन्दर कविता प्रस्तुत की। सलिल शर्मा द्वारा देशभक्ति गीत गाकर समा बांधा गया।इस दौरान सहायक अभियंता आर एल वर्मा,बी पी अनंत, कनिष्ठ अभियंता अंजुलेश पैंकरा, श्रीमती प्रिया आमले, अनुभाग अधिकारी श्रीमती ममता वर्मा, राहुल गुप्ता, उदय भानु, कामिनी साहू एवं अत्यधिक संख्या में कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सी व्ही रघु ने किया।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This