Thursday, February 26, 2026

विदाई की बेला में पहुंचने लगी ठंड, अब चुभने लगी धूप

Must Read

विदाई की बेला में पहुंचने लगी ठंड, अब चुभने लगी धूप

कोरबा। पिछले कुछ दिनों से धूप में जाएं तो कुछ देर बाद गर्मी महसूस होती है और छांव में फिर से ठंडक। ऐसे में महसूस किया जा सकता है कि सर्दियों की विदाई का वक्त करीब आ रहा है। कोरबा में 12.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। यह सोमवार के मुकाबले करीब ढाई डिग्री से अधिक रहा। हालांकि सर्द हवाएं अब भी सिहरन पैदा कर देती हैं। 21 जनवरी को 2.4 डिग्री की बढ़त के साथ कोरबा जिले में 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इससे समझा जा सकता है कि मौसम का मिजाज अब गर्म होने लगा है। 2 दिनों में ही अधिकतम तापमान 5 डिग्री बढक़र 33 के करीब पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढक़र 11 पर पहुंच गया। इसकी वजह से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। रात में अभी हल्की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जिसकी वजह से ठंड का असर कम होगा। मौसम बदलने से दोपहर में धूप चुभने लगी है । वनांचल क्षेत्रों में जरूर अभी भी ठंड बरकरार है, लेकिन मैदानी क्षेत्र में ठंड का असर कम हो गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर उत्तर पाकिस्तान के ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से एक प्रेरित हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में 60 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 52 डिग्री पूर्व में स्थित है। बिलासपुर सहित प्रदेश में 22 जनवरी को मौसम शुष्क रह सकता है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इस सप्ताह मौसम सामान्य रहेगा। दिन में धूप तेज रहेगी। दिन के साथ ही रात में भी ठंड कम पड़ेगी, लेकिन अगले सप्ताह मंगलवार से ठंड एक बार फिर लौटने के आसार हैं। अगले सप्ताह मंगलवार से गुरुवार तक न्यूनतम पारा 8-9 डिग्री तक गिरने की संभावना है। जिसके बाद ठंड कम होने लगेगी।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This