Monday, July 7, 2025

विद्युत कंपनी मुख्यालय स्थानांतरण पर फेडरेशन ने जताई आपत्ति, महामंत्री चेट्टी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Must Read

विद्युत कंपनी मुख्यालय स्थानांतरण पर फेडरेशन ने जताई आपत्ति, महामंत्री चेट्टी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

कोरबा। छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ-फेडरेशन 01 ने विद्युत कंपनी मुख्यालय को नया रायपुर स्थानांतरित किए जाने पर आपत्ति जताई है। फेडरेशन ने इससे जनता पर 500 करोड़ का बोझ पडऩे का हवाला दिया है। इस संबंध में फेडरेशन महासचिव आर सी चेट्टी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए स्थानांतरण गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के डंगनिया स्थित मुख्यालय को नया रायपुर स्थानांतरित किए जाने स्थापित परंपराओं व प्रक्रियाओं को दरकिनार कर की जा रही कार्यवाही राज्य, कंपनी, आम उपभोक्ताओं और कर्मियों के हित में नहीं है। नया रायपुर में मुख्यालय भवन के लिए जारी निविदा में लागत लगभग 200 करोड़ बताया जा रहा है, लेकिन वास्तविक खर्च 500 करोड़ से ज्यादा होगा। इस अनावश्यक निर्णय का भार प्रदेश की आम जनता पर पड़ेगा। इस संबंध में संगठन की ओर से कहा गया है कि वर्तमान परिसर में पर्याप्त उपलब्धता है। भविष्य में बहुमंजिला भवन का निर्माण संभव है। अनावश्यक वित्तीय बोझ वर्तमान में उत्पादन व पारेषण कंपनी के लाभ को समायोजित करने के बाद विद्युत वितरण कंपनी 4500 करोड़ से अधिक के घाटे में है। जिसकी प्रतिपूर्ति टैरिफ वृद्धि से प्रस्तावित है। ऐसी स्थिति में नये भवन पर खर्च करना उचित प्रतीत नहीं होता है। श्री चेट्टी ने कहा है कि मुख्यालय स्थानांतरण से असुविधा वर्तमान मुख्यालय परिसर तक पहुंचना कर्मियों,सेवा प्रदाताओं, उपभोक्ताओं, सेवानिवृत्त कर्मियों सहित सभी के लिए सुविधाजनक है। नया रायपुर में मुख्यालय स्थानांतरित किए जाने के बाद उनके आने जाने के लिए अलग व्यवस्था करनी होगी जिसमें समय और साधन दोनों व्यर्थ होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यालय स्थानांतरण विद्युत अधिनियम के विपरीत विद्युत अधिनियम 2003 मूलत: विद्युत क्षेत्र को शासन से परे व स्वतंत्र नियामक के अंतर्गत लाने के उद्देश्य से लाया गया था। चूंकि नियामक आयोग रायपुर में ही स्थित है, इस दृष्टिकोण से कंपनी मुख्यालय को वर्तमान परिसर में ही रखा जाना उचित होगा। देश में कही भी विद्युत मंडल कंपनी का मुख्यालय मंत्रालय परिक्षेत्र में नहीं है।

Loading

Latest News

रफ्तार का कहर, शराबी कार चालक ने मचाया तांडव, तीन बाइक और एक साइकिल सवार को लिया चपेट में, 5 घायलों में से दो...

रफ्तार का कहर, शराबी कार चालक ने मचाया तांडव, तीन बाइक और एक साइकिल सवार को लिया चपेट में,...

More Articles Like This