विद्युत खम्भों पर चोरों की नजर, आपूर्ति हो रही बाधित

Must Read

विद्युत खम्भों पर चोरों की नजर, आपूर्ति हो रही बाधित

कोरबा। देवपहरी से लेमरू अंतर्गत मुख्य मार्ग पर लगे बिजली के खंभे को अज्ञात चोरों द्वारा काट दिया गया है। जिसकी वजह से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बाधित है। छातातराई के बाद चोरों की नजर लेमरू देवपहरी मुख्य मार्ग पर लगे बिजली विभाग के 11 केव्ही के लोहे के खंभों पर है। सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पूर्व तहसील अजगरबहार के ग्राम पंचायत माखुरपानी के आश्रित ग्राम छातासराई जंगल में भी लोहे के खंभे को काट कर चोरी करने की जानकारी आई थी, यही स्थिति 26 अगस्त को फिर एक बार फिर सामने आई। चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं और उन्होंने फिर लोहे के विद्युत 11 केव्ही के खंभो को काटना प्रारंभ कर दिया है। खम्भों की कटिंग के लिए बाकायदा गैस कटर का उपयोग भी किया जा रहा है। इन दिनों चोरों की सक्रियता लेमरू थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम जांमभाठा सोनारी रोड़ के पास के बताई जा रही है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This