विधि कॉलेज की प्राचार्य ने रखा जस्टिस मिश्रा को पीएचडी की मानद उपाधि से विभूषित करने का प्रस्ताव

Must Read

विधि कॉलेज की प्राचार्य ने रखा जस्टिस मिश्रा को पीएचडी की मानद उपाधि से विभूषित करने का प्रस्ताव

कोरबा। ज्योति भूषण प्रताप सिंह विधि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण चौहान अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के विद्या परिषद व कार्य परिषद की स्थाई सदस्य हैं। साथ ही वे विधि संकायाध्यक्ष (डीन) के प्रतिष्ठित पद का भी दायित्व संभाल रही हैं, जिसके नाते वे अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। विधि संकायाध्यक्ष की आसंदी से डॉ. चौहान ने समारोह मुख्य अतिथि रहे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस प्रशान्त मिश्रा को उनके भारतीय न्याय व्यवस्था में अमूल्य योगदान हेतु डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (पी.एच.डी.) की मानद उपाधि से विभूषित करने का प्रस्ताव रखा। प्राचार्य डॉ. किरण चौहान के इस सम्मान जनक गौरवपूर्ण पेशकश से कोरबा गौरान्वित हुआ है। यह पहली बार है जब कोरबा से प्रथम किसी प्राचार्य अथवा संकायाध्यक्ष ने दीक्षान्त समारोह में मानद उपाधि प्रदान करने प्रस्तुतिकरण किया है। प्राचार्य डॉ. किरण चौहान द्वारा समारोह में उपस्थितजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। पंचम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कुलपति आचार्य एडीएन बाजपेयी, कुलसचि डॉ. शैलेन्द्र दुबे की गरिमामई उपस्थिति रही।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This