Monday, February 16, 2026

विभिन्न मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर 5 जनवरी को भाकपा करेगी धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

Must Read

विभिन्न मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर 5 जनवरी को भाकपा करेगी धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद इकाई की आवश्यक बैठक सोनालिया ज्वैलर्स के पास स्थित रैन-बसेरा में आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विभिन्न समस्याओं सहित अनेक मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ
पदाधिकारी कॉ. एमएल रजक ने की। शुरूआती दौर में आयोजित बैठक में कोरबा विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को प्राप्त हुए मतों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा व समीक्षा की गई। चुनावी समीक्षा के दौरान पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में किए गए प्रचार के दौरान सामने आई दिक्कतों सहित कुछ अन्य मसलों को भी सामने रखते हुए 26 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसी तारतम्य में 5 जनवरी को कोरबा के विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन करने सहित कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाने का भी सर्वसम्मत निर्णय लिया गया।सीपीआई के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने कहा कि 18 दिसंबर(1879) को महान कामरेड जोसेफ विसरियोन्नोविच स्टालिन पैदा हुए थे। कॉमरेड स्टालिन ने लेनिन के साथ 1917 की रुसी क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। स्टालिन मजदूर मोची के बेटे थे। उनका देहांत 5 मार्च 1953 को हुआ था। स्टालिन पढऩे के समय से ही कार्ल मार्क्स के विचारों से प्रभावित हो गए थे। बाद में उन्होंने बोल्शेविक पार्टी ज्वाइन की और लेनिन के नेतृत्व में 1917 में रूस की क्रांति को सफल बनाया। 1922 में स्टालिन को कम्युनिस्ट पार्टी का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। उन्होंने यूएसएसआर को मजबूत किया और उसे एक औद्योगिक ताकत बनाया। बैठक में एनके दास, केपी डडसेना, राकेश शर्मा, रामायण यादव, राममूर्ति दुबे, कमलेश चौहान, सुनील सिंह, विजयलक्ष्मी चौहान, मीना यादव, मोतीलाल, सुग्रीव यति, मनोज प्रजापति उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This