Thursday, February 12, 2026

विभिन्न योजनाओं से संबंधित लिए जाएंगे आवेदन

Must Read

विभिन्न योजनाओं से संबंधित लिए जाएंगे आवेदन

कोरबा। कोरबा। विकसित भारत संकल्प यात्रा अन्तर्गत पीएम स्वनिधि योजना, हेल्थ कैम्प, आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेशन, पी एम उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा आदि योजनाओं से संबंधित आवेदन लिया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग तिथि में शिविर लगाए जाएंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प 14 दिसम्बर सुबह 10:00 से 2:00 बजे तक प्रथम पाली में सुभाष चौक दशहरा मैदान एवं द्वितीय पाली 2 से 6 बजे तक में गीतांजलि भवन के पीछे बस स्टैंड में लगेगा। 15 दिसम्बर को प्रथम पाली में सर्वमंगला में एवं द्वितीय पाली में ट्रांसपोर्ट नगर इंदिरा स्टेडियम में लगेगा। 16 दिसम्बर को प्रथम पाली में स्वामी आत्मानंद स्कूल दर्री एवं द्वितीय पाली में मुड़ापार बाजार पौनी पसारी में लगेगा। 17 दिसम्बर को प्रथम पाली रानी रोड चौक दुर्गा पंडाल के पास एवं द्वितीय पाली रामलीला मैदान बालको में लगेगा। 18 दिसम्बर को प्रथम पाली प्रतीक्षा बस स्टैंड दर्री में एवं द्वितीय पाली शक्ति चौक सोमवारी बाजार बांकीमोंगरा में लगेगा। 19 दिसम्बर को प्रथम पाली में घंटाघर ओपन थिएटर में कैम्प लगेगा। कैम्प का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This