Monday, February 16, 2026

वीरान पड़ा प्याऊ, नहीं बुझ रही लोगों की प्यास

Must Read

वीरान पड़ा प्याऊ, नहीं बुझ रही लोगों की प्यास

कोरबा। एसईसीएल की दो महिला मंडलों द्वारा शुरू किए गए प्याऊ अब खाली पड़े हैं। इन प्याऊ में न पीने का पानी है और न ही कोई देखरेख करने वाला मौजूद है। भीषण गर्मी में भी लोग इसका फायदा नहीं उठा पा रहे है।स्थानीय दुकानदारों का रहना है कि शुरुआत में कुछ दिन पानी की व्यवस्था थी। लेकिन अब प्याऊ पर केवल बोर्ड लगा हुआ है। मानिकपुर चौक के पास दुकान चलाने दुकानदारों ने बताया कि सामाजिक संगठन ने बड़े उत्साह से इसका उद्घाटन किया था। लेकिन अब राहगीरों को गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।राहगीरों का कहना है कि हर कोई पैसे देकर बोतल का पानी नहीं खरीद सकता। प्याऊ चालू रहता तो लोगों को राहत मिलती। उद्घाटन के समय इस जगह को सजाया गया था और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों को लाभ पहुंचाने की बात कही गई थी। लेकिन अब यह सुविधा सिर्फ दिखावे की साबित हो रही है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This