वुडबॉल टूर्नामेंट में कोरबा के खिलाड़ियों का दबदबा, चार स्वर्ण सहित एक रजत पदक जीता, छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
कोरबा। 18 वां राष्ट्रीय सीनियर वुडबॉल टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके लिए टीम ने चार स्वर्ण सहित एक रजत पदक अपनी झोली में डाला है। नागपुर यूनिवर्सिटी स्टेडियम में संपन्न हुए 18वें सीनियर ग्रुप पुरूष और महिला वुडबॉल टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़, महाराष्ट, झारखंड की टीमें विभिन्न श्रेणियों में विजयी रही। वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और महाराष्ट वुडबॉल एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित चार दिवसीय टूर्नामेंट में 23 राज्यों के 475 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। छग की टीम ने कुल 5 मेडल हासिल किए। इसमें छत्तीसगढ़ महिला टीम की खिलाड़ी पूजा चौधरी, पूजा साहू, अनामिका शुक्ला, दुर्गा भोर्रहार, प्रग्र साहू, मनुप्रिया खेमका ने स्वर्ण पदक जीता। महिला डबल्स में पूजा साहू और मनुप्रिया खेमका ने स्वण पदक जीता। मिक्स डबल में अनामिका शुक्ला और देवेन्द्र सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किया। पूजा साहू और लोकेश कुमार साहू ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पुरूष डबल्स में श्रृंगी शर्मा और विपुल कुमार दास ने सिल्वर पदक हासिल किया। जीत पर छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, संरक्ष विजय बघेल, कोच अजय कुमार चौधरी और सेक्रेटरी जितेन्द्र कुमार पटेल ने बधाई दी है। खिलाड़ी पूजा साहू, लोकेश कुमार और अनामिका शुक्ला तीनों कोरबा के खिलाड़ी हैं और छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।
![]()




























