Thursday, February 26, 2026

व्यापारियों को बीसी में लगी चपत, 90 लाख लेकर व्यापारी फरार

Must Read

व्यापारियों को बीसी में लगी चपत, 90 लाख लेकर व्यापारी फरार

कोरबा। उपनगरीय क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। कटघोरा शहर में व्यापारियों ने बीसी सट्टा ग्रुप बनाकर एक व्यापारी को महीने की वसूली का जिम्मा सौंपा था। कई सालों से चल रहे इस खेल में एक व्यापारी को मुखिया बनाया गया था। उस व्यापारी ने लगभग 90 लाख रुपए की चपत बीसी खेलने वाले व्यापारियों को लगाया है और रुपये लेकर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि जाते-जाते एक लेटर लिखकर गया जो कटघोरा शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच चर्चाओं में अब यह मामला पुलिस के पास पहुंचने की बात सामने आई है। बीसी में पैसा लगाने वाले उन व्यापारियों की भी पुलिस अब पहचान कर रही है,जो यह अवैध खेल खेलते रहे। अब देखना होगा कि कितने बड़े बीसी गिरोह का पर्दाफाश कब तक और किस हद होता है। फिलहाल पुलिस को रिपोर्ट लिखाये जाने का इंतजार है।बताया जा रहा है कि कटघोरा नगर और भी बीसी गिरोह सक्रिय हैं लेकिन इस मामले की हवा उड़ते ही वे लोग अपना पैसा सुरक्षित होने की तस्दीक में जुट गए हैं।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This