Tuesday, February 10, 2026

शराबी की खड़ी बाइक में लगी आग

Must Read

सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के ग्राम पड़निया में रविवार शाम एक खड़ी बाइक में आग लग गई। इस घटना के दौरान बाइक का चालक मनीराम यादव, जो शराब के नशे में था, वाहन के पास ही सो रहा था।

मनीराम यादव सर्वमंगला की ओर से अपने गृह ग्राम पड़निया जा रहा था। नशे की वजह से उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और वहीं सो गया। इसी दौरान उसकी बाइक में आग लग गई। आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने के बाद पेट्रोल टंकी फटने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ राहगीरों की नजर जलती हुई बाइक और उसके पास सो रहे चालक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत मनीराम यादव को जलती बाइक से दूर हटाया। कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर चालक के परिजनों को बुलाया गया। नशे में बेसुध मनीराम यादव को किसी तरह घर पहुंचाया गया। यदि राहगीरों ने समय रहते चालक को नहीं हटाया होता, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई थी। बाइक धू-धू कर जलती रही, लेकिन किसी ने भी दमकल विभाग को सूचना नहीं दी। कुछ लोगों का मानना है कि नशे में धुत चालक के पास सोए होने का फायदा उठाकर किसी असामाजिक तत्व ने आग लगाई होगी।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This