शराब दुकान के पास युवक पर चाकू से हमला, युवक अस्पताल दाखिल

Must Read

शराब दुकान के पास युवक पर चाकू से हमला, युवक अस्पताल दाखिल

कोरबा। बालको नगर क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। घटना बालकोनगर थानांतर्गत लालघाट शराब दुकान के पास नया रिस्दा रोड पर की बताई जा रही है।अजीत यादव उम्र 25 वर्ष बाइक से रिस्दा की तरफ जा रहा था। इसी बीच तीन युवकों ने उसका रास्ता रोका। उससे विवाद किया। मामला बढऩे पर युवकों ने अजीत की सिर पर शराब की बोतल को फोड़ दिया और उसके पेट पर चाकू से हमला किया। युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसका इलाज जारी है। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। घायल युवक की मानें तो दो लोगों के साथ उसका पुराना विवाद चल रहा है और दोनों युवकों ने उस पर हमला किया है। घटना की सूचना बालकोनगर थाना को दी गई है। पुलिस मामले की पतासाजी कर रही है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This