Monday, February 16, 2026

शहर का युवक रहस्यमय ढंग से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल से लापता

Must Read

शहर का युवक रहस्यमय ढंग से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल से लापता

कोरबा। कोरबा का एक युवक रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर पचपेड़ी नाका से बिना बताए कहीं जाकर लापता हो गया है। पिता ने उसके गुम होने की सूचना दर्ज करा दी है। लापता हुए युवक रिदीप गांगुली के पिता सुदीप गांगुली निवासी एमआईजी 99 आरपी नगर फेस- 2 ने बताया कि बेटे को इलाज के लिए रूटीन चेकअप हेतु रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल 5 जुलाई को लेकर गए हुए थे। रिदीप को न्यूरो संबंधी कोई तकलीफ थी। इलाज में वह ठीक हो गया है लेकिन रुटीन चेकअप के लिए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल गए थे। यहां से दोपहर लगभग 1 बजे रिदीप बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया। जब अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे को देखा गया तो वह कंधे पर बैग लटकाए जाता हुआ नजर आ रहा है।सुदीप ने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद रिदीप के गुम होने की सूचना संबंधित थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस द्वारा गुमशुदगी का प्रकरण कायम कर रिदीप की तलाश की जा रही है। उसके परिजन अभी रायपुर में ही मौजूद हैं।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This