Thursday, February 26, 2026

शहर के ह्रदयस्थल की बिगड़ गई है सूरत, भारी वाहनों और कबाड़ व्यवसायियों का हो चुका है कब्जा

Must Read

शहर के ह्रदयस्थल की बिगड़ गई है सूरत, भारी वाहनों और कबाड़ व्यवसायियों का हो चुका है कब्जा

कोरबा। शहर की सुदंरता में टीपी नगर क्षेत्र किसी बदनुमा दाग से कम नहीं है। भारी वाहन,कबाड़ व्यवसायियों के साथ ही नशे के अवैध कारोबारियों के कारण टीपी नगर क्षेत्र पूरी तरह से बदहाल हो गया है। वाहनों को जहां तहां खड़ा कर दिया था। पार्किंग स्थल पर भारी वाहनों का कब्जा हो गया है। शाम ढलते ही शराब दुकान के पास शराबियों का मजमा लग जाता है। इतना ही नहीं और भी कई दुकानों में अवैध कारोबार धड़ल्ले से चलता है। भारी वाहन चालकों और कबाड़ व्यवसायियों के कारण कोरबा का परिवहन नगर पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। जहां तहां खड़ी भारी वाहनों के कारण पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। इसके साथ ही नशे के अवैध कारोबार के कारण लोगों का चलना दुभर हो गया है। शहर के ह्दय स्थल को व्यवस्थित करने की दिशा में प्रशासन का प्रयास नाकाफी है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस सब के कारण टीपी नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो गई है। टीपी नगर क्षेत्र को दुरुस्त करने नए टीपी नगर की योजना तैयार की गई थी,लेकिन वो भी साकार नहीं हो सकी। लोगों ने टीपी नगर के इस हाल के लिए प्रशासन को जिम्मेदार माना है। उनका कहना है कि अभियान चलाकर टीपी नगर को दुरुस्त करने करने की जरुरत है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This