Thursday, February 26, 2026

शहर में निकलेगी खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा, दो दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन एवं होली महोत्सव का होगा आयोजन

Must Read

कोरबा। श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा दो दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन एवं होली महोत्सव का भव्य आयोजन 26 व 27 फरवरी 2026 को श्री श्याम मंदिर मिशन रोड कोरबा में किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री श्याम फाल्गुन निशान यात्रा एवं विशाल भजन संकीर्तन जैसे दिव्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
उक्त जानकारी प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को बाबा श्याम की भव्य फाल्गुन निशान यात्रा श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ निकाली जाएगी। निशान यात्रा का शुभारंभ शारदा विहार स्थित सत्यानारायण अग्रवाल के निवास स्थान से होगा, जो पावर हाउस रोड होते हुए श्याम मंदिर, मिशन रोड पहुँचेगी। यात्रा में सैकड़ों श्याम भक्त हाथों में पावन ध्वज (निशान) लेकर बाबा के जयकारों के साथ सम्मिलित होंगे। बाबा श्याम को निशान अर्पित करने की परंपरा लगभग 378 वर्ष पूर्व राजस्थान के सूरजगढ़ ग्राम से प्रारंभ हुई थी। उसी पावन परंपरा का निर्वहन करते हुए कोरबा में भी भक्तगण अपनी मनोकामनाओं के साथ श्रद्धापूर्वक बाबा के चरणों में निशान अर्पित करेंगे।कोरबा में प्रथम बार कोलकाता की प्रसिद्ध रंग रसिया ग्रुप द्वारा भव्य चंग धमाल की प्रस्तुति दी जाएगी। लाइव भजन संकीर्तन की रसधारा का आयोजन होगा। पुष्प एवं गुलाल वर्षा और श्याम दरबार की आकर्षक सज्जा की जाएगी। फाल्गुन आमलकी एकादशी 27 फरवरी को श्याम मंदिर में बाबा श्याम का मनोहारी एवं अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा तथा सम्पूर्ण मंदिर परिसर को पुष्पों से सुसज्जित किया जाएगा। इस अवसर पर दिल्ली के सुप्रसिद्ध भजन गायक भविष्य सीकरी द्वारा मधुर श्याम भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भजनों एवं धमाल की सुरमयी प्रस्तुति से सम्पूर्ण वातावरण फाल्गुन उत्सव के रंग में रंग जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उत्सव हेतु मंडल द्वारा समुचित तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। प्रेस वार्ता में मंडल के अध्यक्ष सी ए गोपाल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This