Saturday, January 24, 2026

शाम में गिरे, देर रात को हुई जमकर बरसात, शहर से लेकर गांव तक चरमराई रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Must Read

शाम में गिरे, देर रात को हुई जमकर बरसात, शहर से लेकर गांव तक चरमराई रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था

कोरबा। बारिश को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हो गई। जिले में शुक्रवार को सुबह बदली छाई रही, इसके बाद शाम को कुछ जगहों पर बूंदबांदी हुई ओले भी गिरे। कुछ जगहों पर मामूली बारिश भी दर्ज की गई। आगामी दिनों में जिले का मौसम हल्की बदली के साथ शुष्क रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। बेमौसम बारिश से शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई रही।
मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को विकासखंड पाली और पोड़ी उपरोड़ा के कुछ हिस्सों में तेज तो कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। चैतुरगढ़ के आसपास ओले गिरे। इससे जमीन पर ओले की मोटी परत थोड़ी देर के लिए बिछ गई थी। ओलावृष्टि से तापमान में कमी आई है और इससे मौसम ठंडा हो गया है। शुक्रवार की शाम को शहर में ठंडी हवाएं चली। इससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। शुक्रवार को विकासखंड पाली के गांव चैतुुरगढ़, सपलवा, राहा और सुरका के आसपास स्थित क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। तेज हवाएं भी चली। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा के साथ बारिश हुई और आधे घंटे तक ओलावृष्टि होती रही। इससे धरती पर थोड़ी देर के लिए सफेद चादर बिछ गई थी। पाली से लगे पोड़ी उपरोड़ा के क्षेत्रों में भी बारिश हुई। हालांकि इसकी तरतार पाली की तुलना में कम थी। मोरगा और पसान क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। शुक्रवार को कोरबा का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यनूतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यनूतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यनूतम तापमान में जहां 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण कुछ समय के लिए मौसम ठंडा हो गया। बारिश की वजह से हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई। शुक्रवार को जिले में अधिकतम 26 किलोमीटर की रफ्तार से कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चली। मौसम विभाग केंद्र की ओर से कोरबा में लगाए गए उपकरणों ने तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव को दर्ज किया है। उमीद है कि आने वाले दिनों में जब बदली हटेगी, तब तापमान एक बार फिर बढ़ेगा। तेज गर्मी पड़ेगी। इधर तापमान में हो रहे बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी किया जा रहा है और लोगों को गर्मी से बचने के लिए सलाह दी जा रही है। तेज धूप में लोगों को बाहर निकलने से बचने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान लगाया है। कुछ स्थानों पर बारिश और बदली की आशंका जताई है। इससे मौसम में ठंडकता बनी रहेगी। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा और तेज गर्मी लोगो को एक बार फिर परेशान करेगी।

Loading

Latest News

26 जनवरी को मंत्री श्री टंकराम वर्मा करेंगे ध्वजारोहण,गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकियां का होगा प्रदर्शन

कोरबा 23 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन,...

More Articles Like This