शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में किया मतदाता जागरूकता प्रचार प्रसार

Must Read

शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में किया मतदाता जागरूकता प्रचार प्रसार

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी विश्वदीप के निर्देशन में जिले में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में जहां पिछली बार राज्य के औसत से कम मतदान हुए है, वहॉ के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में जागरूकता अंतर्गत फ्लेक्स बैनर लगाकर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जितने भी लोग मिल रहे है उन्हें मतदाता जागरूकता टीम के द्वारा समझाया जा रहा है। इस बार के चुनाव में बिना डर भय लोग और प्रलोभन के निष्पक्ष वोट डालना है। मतदाता भी संकल्प ले रहे हैं कि इस बार हम वोट अपने ही मन से डालेंगे। हम किसी के बहकावे में नही आयेंगे। टीम प्रभारी अनिल रात्रे ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में जहां जहां पिछले दिनों मतदान कम पड़े हैं, वहां वहां के मतदाताओं को अधिक से अधिक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए वोट डालने प्रेरित किया जा रहा है। सभी उचित मूल्य की दुकानों में लगे फ्लेक्स बैनर को देख मतदाता लोग खुशी जाहिर कर रहे है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This