Friday, February 13, 2026

शासकीय कन्या मिनीमाता महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष बनीं आरती

Must Read

शासकीय कन्या मिनीमाता महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष बनीं आरती

कोरबा। नगर पालिक निगम वार्ड क्रमांक -2 साकेत नगर की पार्षद, भाजपा नेत्री एवं समाज सेविका आरती विकास अग्रवाल को शासकीय कन्या मिनीमाता महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष बनायी गई हैं।
कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरूण साव एवं कोरबा विधायक तथा प्रदेश के वाणिÓय, उद्योग एवं श्रममंत्री लखनलाल देवांगन की अनुशंसा पर कलेक्टर ने नगर पालिक निगम कोरबा वार्ड क्रमांक -2 साकेत नगर की भाजपा पार्षद श्रीमती आरती विकास अग्रवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रीमती अग्रवाल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने के दिनांक से दो साल के लिए प्रभावी होगा। श्रीमती अग्रवाल को यह जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के भाजपाईयों एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आरती विकास अग्रवाल ने कहा कि उ’च शिक्षा के क्षेत्र में शासकीय कन्या मिनीमाता विद्यालय की अहम भूमिका है। यहां की कमियों को दूर कर हर संसाधन मुहैय्या कराने का प्रयास किया जाएगा। यहां हर विषय (फैकल्टी)के लिए भी प्रयास किया जाएगा।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This