Wednesday, February 11, 2026

शिवनगर रूमगरा में विरोध के बीच हटाया गया अतिक्रमण, खबर का असर, पार्षद की शिकायत पर दिखाया गया एक्शन

Must Read

शिवनगर रूमगरा में विरोध के बीच हटाया गया अतिक्रमण, खबर का असर, पार्षद की शिकायत पर दिखाया गया एक्शन

कोरबा। शिवनगर रूमगरा क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर जबरिया मकान का निर्माण किए जाने की शिकायत स्थानीय पार्षद ने आयुक्त से की थी। खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था, खबर का असर हुआ और शुक्रवार को निगम का बुलडोजर अतिक्रमण पर चलाया गया। इस बीच अतिक्रमणकारियों का विरोध सामने आया। विरोध को दरकिनार कर तोड़ूदस्ता ने अपनी कार्यवाही की। मामला नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 42 शिवनगर रूमगरा का है। पार्षद पुराईन बाई कंवर ने मामले की शिकायत की थी। निगम आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया था कि शिवनगर रूमगरा के दशहरा मैदान सह प्राचीन शिव मंदिर परिसर में शत्रुहन प्रसाद कुर्रे पिता धनसाय के द्वारा अतिक्रमण करते हुए जबरन घर का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी सूचना नगर निगम को दी गई थी। निगम के अधिकारी द्वारा दो नोटिस पहुंचाने पर उक्त व्यक्ति द्वारा नोटिस लेने से इंकार किया गया। पार्षद ने आयुक्त से अतिक्रमण हटाने व जब्ती करने की कार्यवाही की मांग की थी ताकि भविष्य में उक्त स्थान पर किसी व्यक्ति विशेष द्वारा अतिक्रमण करने की कोशिश न किया जा सके। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अतिक्रमणकारियों के कब्जे पर कार्यवाही की गई। तहसीलदार कोरबा की उपस्थिति में नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This